Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSF के 67 जवानों को वीरता और सेवा पदक, 20 कर्मियों को मिला गैलेंट्री मेडल

इसके अलावा बीएसएफ के 42 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मेरिटोरियस सर्विस मेडल (Medal for Meritorious Service - MSM) प्रदान किया गया है. सम्मानित कर्मियों में इंस्पेक्टर जनरल, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल जैसे विभिन्न रैंक के अधिकारी शामिल हैं.

BSF Gallantry and Service Medals Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपने 67 अधिकारियों और जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया है. बीएसएफ द्वारा शुक्रवार, 14 अगस्त को जारी बयान के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन में असाधारण बहादुरी दिखाने वाले 94वीं बटालियन के 20 जवानों को गैलेंट्री मेडल (Medal for Gallantry) से सम्मानित किया गया है. यह भी पढ़ें: PM Modi Independence Day 2026 Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब देंगे स्वतंत्रता दिवस का संबोधन? जानें समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

बीएसएफ के मुताबिक, यह संयुक्त ऑपरेशन 15-16 अप्रैल 2024 की रात छत्तीसगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और BSF की 94वीं बटालियन ने कांकेर जिले के बिनागुंडा और कालपर क्षेत्र में चलाया था. इस कार्रवाई में 29 खूंखार माओवादी मारे गए थे और बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया था.

इन 20 जवानों को मिला गैलेंट्री मेडल

गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी, सब-इंस्पेक्टर आलोक कुमार (अब इंस्पेक्टर), हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) काना राम यादव तथा कांस्टेबल विलायत अली, मोहम्मद अली, गोलाम एहसानुज्जामान, रजत सिंह, हसीमुद्दीन एस.के., श्रवण मेघवाल, प्रेम सागर, प्रसन्ना चेतरी, सागर घोष, सनापति अचिया नायडू, आदेश कुमार, बिद्युत गेन, खिलारे नवनाथ नारायण, अनिल कुमार वर्मा, संदीप कुमार, दिनेश खाती और सिद्धार्थ शामिल हैं.

पांच अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

बीएसएफ ने पांच सेवारत और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (President's Medal for Distinguished Service - PSM) से भी सम्मानित किया है. इनमें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल मंगी लाल गर्ग, इंस्पेक्टर जनरल चारु ध्वज अग्रवाल, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल धीरेंद्र सिंह सिंधु और सेकेंड-इन-कमांड अमरवीर यादव शामिल हैं.

42 कर्मियों को मिला मेरिटोरियस सर्विस मेडल

इसके अलावा बीएसएफ के 42 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मेरिटोरियस सर्विस मेडल (Medal for Meritorious Service - MSM) प्रदान किया गया है. सम्मानित कर्मियों में इंस्पेक्टर जनरल, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल जैसे विभिन्न रैंक के अधिकारी शामिल हैं. बीएसएफ ने कहा कि इन सम्मानित अधिकारियों और जवानों ने अपने कर्तव्य के दौरान साहस, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया है, जो पूरे बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

 

Share Now