देश

बिहार के मुंगेर में आईईडी, कारतूस सहित आपत्तिजनक सामान बरामद

बिहार के मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छापेमारी कर 20 से अधिक आईईडी, कारतूस सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.

बिहार के मुंगेर में आईईडी, कारतूस सहित आपत्तिजनक सामान बरामद
(Photo Credits: Twitter)

मुंगेर, 28 जून : बिहार के मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छापेमारी कर 20 से अधिक आईईडी, कारतूस सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे. जलारेड्डी ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि सुगी पहाड़ पर नक्सली जमा हुए हैं, इसी सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की. छापेमारी की भनक लगते ही नक्सली तो फरार हो गए, लेकिन भारी मात्रा में विस्फोटक और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. यह भी पढ़े: नोएडा में लोहे से भरे ट्रक को लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

उन्होंने बताया कि संदिग्ध ठिकाने से पुलिस ने 20 से अधिक आईईडी बम, गोली, पुलिस वर्दी, जीवन रक्षक दवाइयां, पीठ पर लटकाने वाला बैग और नक्सली साहित्य बरामद किया है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सली यहां ठहरे हुए थे. पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).