UP के गांव में बहू ने गलती से चाय में चीनी की जगह कीटनाशक डाल दिया, 3 की मौत
घर में गुरुवार को चाय पीने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना यहां औचा इलाके के नगला कन्हाई गांव की है. रविंद्र सिंह अपने बेटे शिवनंदन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने 'भाई दूज' का त्योहार मनाने आए थे.उनकी बहू ने सभी रिश्तेदारों के लिए चाय बनाई.
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर : घर में गुरुवार को चाय पीने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना यहां औचा इलाके के नगला कन्हाई गांव की है. रविंद्र सिंह अपने बेटे शिवनंदन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने 'भाई दूज' का त्योहार मनाने आए थे.उनकी बहू ने सभी रिश्तेदारों के लिए चाय बनाई.
चाय पीते ही रविंद्र सिंह बेहोश हो गया. कुछ मिनट बाद, छह और पांच साल की उम्र के उनके दो पोते भी बेहोश हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. चाय पीने से एक और व्यक्ति बीमार पड़ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : सपा सांसद की सलाह: इस्तीफा देकर मोदी की पूजा शुरू कर दें माध्यमिक शिक्षा मंत्री
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बहू ने गलती से चाय में चीनी की जगह कीटनाशक डाल दिया, जिससे हादसा हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

