देश

UP मे हैवानियत की हदें पार! इलाज के दौरान डॉक्टर ने दलित नाबालिक से किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना गंगानगर क्षेत्र में 12 साल की दलित नाबालिग बच्ची से इलाज के दौरान डॉक्टर ने कथित तौर पर रेप किया. घटना के दो दिन बाद जब पीड़ित लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है.

UP मे हैवानियत की हदें  पार! इलाज के दौरान डॉक्टर ने दलित नाबालिक से किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मेरठ 15 सितम्बर : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना गंगानगर क्षेत्र में 12 साल की दलित नाबालिग बच्ची से इलाज के दौरान डॉक्टर ने कथित तौर पर रेप किया. घटना के दो दिन बाद जब पीड़ित लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को बुखार, उल्टी और गले में दर्द की शिकायत थी. जिसके इलाज के लिए 11 सितम्बर को वह अपने मामा के साथ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गगन अग्रवाल के क्लीनिक पर गई थी.

पीड़िता क्लीनिक से लौटने के बाद वह घर बुरी अवस्था मे पहुंची और उसके गुप्तांगों में चोट के निशान थे. पीड़िता ने बाद में मां से अपनी आपबीती सुनाई कि इलाज के दौरान डॉक्टर उसे क्लीनिक में अंदर एक कमरे में ले गए और जहां डॉक्टर ने उसके साथ गंदा काम किया. इस के बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज करायी. यह भी पढ़ें : Jharkhand: महिला का दावा मुस्लिम व्यक्ति ने खुद को हिंदू बताकर उससे की शादी

पुलिस अधीक्षक (देहात) एसपी केशव कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहो पर छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के 161 के बयान दर्ज कर लिए हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).