देश

यूपी: 35 रुपये को लेकर दो भाइयों में हुई लाठी-डंडे की लड़ाई, बड़े भाई की हुई मौत

कानपुर के कन्नौज जिले में दो भाइयों के बीच 35 रुपये को लेकर डंडे और लाठियां चलीं. ये मामला शनिवार रात 10 बजे का है. शास्त्री नगर मोहल्ले के 45 वर्षीय निवासी विजय मिठाई की दूकान चलाता था. विजय का उसके चचेरे भाई महेंद्र चंद से पैसों को लेकर विवाद हो गया...

यूपी: 35 रुपये को लेकर दो भाइयों में हुई लाठी-डंडे की लड़ाई, बड़े भाई की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : PTI )

कानपुर (Kanpur) के कन्नौज (Kannauj) जिले में दो भाइयों के बीच 35 रुपये को लेकर डंडे और लाठियां चलीं. ये मामला शनिवार रात 10 बजे का है. शास्त्री नगर मोहल्ले के 45 वर्षीय निवासी विजय मिठाई की दूकान चलाता था. विजय का उसके चचेरे भाई महेंद्र चंद से पैसों को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि महेंद्र चंद ने विजय के सिर पर लाठी मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने पुलिस बुलाया मौके पुलिस पहुंची और विजय को छिबरामऊ अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया. विजय को मारने के बाद उसका भाई महेंद्र चंद फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पत्थर से मारकर मां की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पैसों को लेकर दो भाइयों में झगड़े का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पैसों को लेकर कलह के कई मामले सामने आ चुके हैं. पैसा ऐसी चीज है कि भाई-भाई का बेटा बाप का दुश्मन हो जाता है. कुछ दिन पहले ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था जहां 150 रुपये के लिए बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया था. बेटे का कहना था कि उसके पिता ने उसके 150 रुपये चुरा लिए थे और मांगने पर भी नहीं दे रहे थे इसलिए गुस्से में लड़के ने चौकू घोंपकर पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना ने पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2019 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).