Bihar के कैमूर में पुलिसकर्मियों के सहयोग से प्रेमी युगल ने रचाई शादी, थाना परिसर में बजी शहनाई
भभुआ महिला थाना के प्रभारी सुधांशु शेखर ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि पहले दोनों परिजनों को समझाया गया. अंत में दोनों परिजन भी इस विवाह के लिए राजी हो गए. थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को भाभुआ महिला थाने में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई.
भभुआ: बिहार (Bihar) के कैमूर जिले में कोरोना (Coronavirus) काल में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान एक प्रेमी युगल को विवाह (Marriage) करने के लिए जब कोई जगह नहीं मिला और परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए तो इन लोगों ने पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने ना केवल दोनों के परिजनों को राजी किया बल्कि थाना परिसर में स्थित मंदिर (Temple) में दोनों की शादी भी करवाई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिजन भी साथ पहुंचे और महिला थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी की रस्में पूरी हुई. Bihar: दुकान के मालिक को जेवर खरीदने का दिया लालच, फिर की 8 लाख की लूट
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बतेरी की रहने वाली स्नेहा कुमारी और भभुआ के एकता चैक के रहने वाले शुभम कुमार के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था.
कोरोना संक्रमण काल के दौरान दोनों ने जब एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई तब दोनों में सहमति तो बन गई लेकिन कोरोना के गाइडलाइन और परिवार की रजामंदी आडे आ गई. दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे.
बिहार के कैमूर जिले में #Covid19 काल में लॉकडाउन के दौरान एक प्रेमी युगल को विवाह करने के लिए जब कोई जगह नहीं मिला और परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए तो इन लोगों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवाई। pic.twitter.com/51zkhikp6R
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 1, 2021
जब दोनों ने अपने घरों में इस रिश्ते की बात बताई तो स्वजातीय होने के बाद भी घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए. इस बीच, प्रेमी युगल ने पुलिस से सहयोग मांगने का विचार किया और महिला थाना पहुंचकर अपनी समस्या से पुलिस अधिकारी को अवगत कराया.
भभुआ महिला थाना के प्रभारी सुधांशु शेखर ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि पहले दोनों परिजनों को समझाया गया. अंत में दोनों परिजन भी इस विवाह के लिए राजी हो गए. थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को भाभुआ महिला थाने में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई.
उन्होंने बताया, ''थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शुभम और स्नेहा की धूमधाम से शादी हुई। परिजनों की सहमति से शुभम ने स्नेहा के मांग में सिंदूर डाला और सात फेरे लिए.''
दोनों परिजनों के सदस्यों ने तो वर-वधू को आर्शीर्वाद दिए तो पुलिसकर्मियों ने नवदंपति को उपहार देकर नए जीवन की शुभकामनाएं दी. इस शादी समारोह में भले ही परिजन और पुलिस के अलावे कोई मित्र और बैंड बाजा पार्टी नहीं थी लेकिन इस विवाह के बाद दोनों परिजन खुश हैं.
इस शादी की चर्चा पूरे शहर में है, जहां लोग पुलिस के सहयोग की तारीफ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

