Jharkhand Shocker: रिश्तेदार का सिर किया कलम, आरोपी के दोस्तों ने लाश के साथ ली ‘सेल्फी’
झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ ‘सेल्फी’ ली.
खूंटी (झारखंड), 5 दिसंबर: झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ ‘सेल्फी’ ली. Woman's Chopped Body Found in Drum: विशाखापत्तनम में 18 महीने बाद ड्रम में मिला महिला का कटा हुआ शव
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई. मृतक के पिता दसाई मुंडा द्वारा दो दिसंबर को दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्राथमिकी में 55 वर्षीय मुंडा ने कहा है कि उसका बेटा कानू मुंडा एक दिसंबर को घर पर अकेला था, जब परिवार बाकी के सदस्य खेतों में काम करने गए थे. घर लौटने पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा तथा उसके दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है.
मुर्हू पुलिस थाना के प्रभारी चूडामणि टुडु ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार की अगुवाई में पुलिस का एक दल गठित किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानू का धड़ कुमांग गोपला वन में तथा सिर 15 किमी दूर दुलवा तुंगरी इलाके में बरामद किया गया.
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी (मोबाइल फोन के जरिये तस्वीर) ली थी. उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

