देश

उत्तर प्रदेश: भदोही में हुए विस्फोट मामले पर विधायक ने जताया शक, कहा- इस घटना पर पर्दा डालने की हो रही है कोशिश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही के चौरी में 23 फरवरी को हुए विस्फोट मामले में बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि घटना स्थल से कुल 12 हैंडग्रेनेड (Grenade) बरामद किए गए थे.

उत्तर प्रदेश: भदोही में हुए विस्फोट मामले पर विधायक ने जताया शक, कहा- इस घटना पर पर्दा डालने की हो रही है कोशिश
भदोही में ब्लास्ट

भदोही:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही के चौरी में 23 फरवरी को हुए विस्फोट मामले में बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि घटना स्थल से कुल 12 हैंडग्रेनेड (Grenade) बरामद किए गए थे. तीन ग्रेनेड हमने खुद एडीजी वाराणसी परिक्षेत्र पीवी रामाशास्त्री को सौंपे थे. विधायक ने अपने दावे में साफ तौर पर कहा है कि यह सामान्य पटाखा विस्फोट नहीं एक आतंकी घटना की साजिश है.

जिले में काफी संख्या में बंग्लादेशी हैं जो गलत कार्य में संलिप्त हैं, हम उनके खिलाफ अभियान चलाने जा रहे हैं. हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है. विधायक के इस बयान के बाद भदोही (Bhadohi) जिला पुलिस प्रशासन का गला फंस गया है. अभी तक पुलिस इसे सामान्य विस्फोट होने का दावा करती रही है. विधायक ने कहा, "मलबा हटाने के लिए हमने खुद तीन जेसीबी की व्यवस्था कराई. वहां कुल 12 हैंडग्रेनेड मिले जिसमें नौ को पुलिस ने रखा था.

यह भी पढ़ें: यूपी: भदोही जिले में पटाखा करोबारी के मकान में विस्फोट, 10 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

जबकि एक व्यापारी ने हमें एक वीडियो दिखाया. उसी दौरान एडीजी वहां पहुंचे जब हमने उन्हें यह वीडियो दिखाया तो वह घबरा गए और बोले चलिए उसे लिया जाए. हमने खुद व्यापारी से तीन हैंडग्रेनेड लेकर एडीजी को सौंपे जिसके बाद वह पास खड़ी डायल-100 की गाड़ी की एक सीट पर बैठ गए और उसे छुपा दिया."

उन्होंने कहा कि भदोही पुलिस घटना पर पर्दा डालने का काम कर रही है. यह कोई सामान्य घटना नहीं, बड़ी आतंकी साजिश की तरफ इशारा करती है. रविवार को यह वीडियो विधायक की फेसबुक वाल पर भी है. उन्होंने दावा किया है कि उसमें पिन डालने का स्थान भी बना था. उसमें लालरंग की वस्तु भी लगी थी. चौरी में बड़ी संख्या में बंग्लादेश अवैध रूप से है जो असामाजिक गतिविधयों में संलिप्त हैं. हमने पुलिस अधीक्षक भदोही से इस पर कार्रवाई की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).