उत्तर प्रदेश: चित्रकूट के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के एक गांव में 17 वर्षीय एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दो युवकों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है. प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
चित्रकूट : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दो युवकों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है. थानाध्यक्ष के.पी. दुबे ने बुधवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर गुरुवार को बताया, मंगलवार शाम एक गांव में 17 वर्षीय लड़की अपने घर जा रही थी.
तभी रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे जबरन घसीट कर अपने घर में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बुधवार सुबह छोड़ दिया."
यह भी पढ़ें : रेप आरोपी गुरमीत राम रहीम ने मांगी 42 दिन के लिए पैरोल, कहा- बाहर आकर करना चाहता हूं खेती
उन्होंने कहा, "पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की का चिकित्सीय मुआयना कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

