Kolkata Fire: आईआईटी खड़गपुर के परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के परिसर में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई. दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 26 मार्च : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के परिसर में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई. दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.
खड़गपुर अग्निशमन स्टेशन (Fire station) के सूत्रों ने कहा कि आग बुझाने के लिये दमकल कर्मियों को बुलाया गया और उन्होंने कुछ ही देर में झाड़ियों में लगी आग पर काबू पा लिया. यह भी पढ़ें : Bihar: लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव का पटना IGIMS में निधन, परिजनों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव
आईआईटी खड़गपुर के एक शिक्षक ने बताया कि शाम के समय परिसर में सूखी पत्तियों में आग लग गई. उन्होंने कहा, ''आग जहां लगी वहां से सभी भवन कुछ ही दूर हैं.''
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

