गुवाहाटी: IIT-G की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (आईआईटी-जी) के एक छात्र को अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

उत्तर गुवाहाटी, 4 अप्रैल : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT-G) के एक छात्र को अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी (Seduce Schoolgirl) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसे कामरूप जिले की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, गुजरात की रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आरोपी मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में उसके साथ पढ़ता है और उसने 29 मार्च को होली पर आईआईटी-जी (IIT-G) के छात्रावास में उसके पेय पदार्थ में कुछ नशीली वस्तु मिला दी, जिसके बाद उसने उसके साथ छेड़खानी की.

छात्रा ने दावा किया कि वह पेय पदार्थ पीने के बाद बेहोश हो गई. अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर संस्थान के अधिकारी छात्रा को गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए और बाद में पुलिस को सूचित किया गया. छात्रा के बयान पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अमीनगांव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह भी पढ़ें : Karnataka: मुस्लिम व्यक्ति मंदिर बनाकर भगवान कोरगज्जा की पूजा करता है

सूत्रों ने बताया कि आईआईटी-जी ने तथ्यान्वेषण समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है, जिसके बाद संस्थान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि छात्रा खतरे से बाहर है और वह ठीक हो रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी