मुंबई: दो सांडों की चपेट में आया IIT Bombay का छात्र, देखें फिर क्या हुआ
मुंबई के आईआईटी बॉम्बे से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जी हां इस वीडियो में एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहा था कि तभी उसके पीछे से दो अचानक सांड लड़ते हुए पहुंच गए और इस दौरान वह व्यक्ति भी उनके चपेट में आ गया. जिसके बाद वह बूरी तरह से घायल हो गया.
महाराष्ट्र: मुंबई (Mumbai) के आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जी हां इस वीडियो में एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहा था कि तभी उसके पीछे से दो अचानक सांड लड़ते हुए पहुंच गए और इस दौरान वह व्यक्ति भी उनके चपेट में आ गया. जिसके बाद वह बूरी तरह से घायल हो गया.
वीडियो देखने पर साफ पता चलता है कि युवक फोन पर बात कर रहा है. इसी दौरान दोनों सांड तेजी से दौड़ते हुए आये और उनमें से एक ने सीधे उस युवक को टक्कर मारी. युवक पास खड़ी मोटरसाइकिलों के साथ नीचे गिर पड़ा. आसपास के लोग तुरंत दौड़ कर उस आदमी को उठाने पहुंचे लेकिन युवक निढाल हो गया था और उठ नहीं पा रहा था.
# एक बेचारा बैल का मारा!!
मुंबई के आई आई टी कैम्पस की तस्वीर..
अच्छी बात है छात्र सुरक्षित है । पर बैलों के आतंक का क्या ? @MumbaiPolice @iitbombay @ndtvindia pic.twitter.com/RXi2X64DmU
— sunilkumar singh (@sunilcredible) July 12, 2019
बता दें कि पीड़ित व्यक्ति का नाम अक्षय बताया जा रहा है. वो केरल से 2 महीने की इंटर्नशिप के लिए मुम्बई आया है. जानकारी के मुताबिक अक्षय अब भी अस्पताल में है. बताया जा रहा है कि उसे किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है. अक्षय ने बताया कि पुलिस आ कर उसका बयान लिख कर गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

