Gujarat: गुजरात में IAS अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा, मत्स्य परियोजना के निरीक्षण लिए गए थे अफसर

गुजरात के साबरकांठा जिले में लोगों के समूह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नितिन सांगवान को कथित तौर पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की.

Representative Image (Photo: Pixabay)

हिम्मतनगर, 8 मार्च: गुजरात के साबरकांठा जिले में धरोई बांध के निकट एक गांव में मछली पकड़ने की गतिविधियों से जुड़े लोगों के समूह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नितिन सांगवान को कथित तौर पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

ऐसा संदेह है कि एक मत्स्य परियोजना में कथित अनियमितताओं का पता चलने के कारण यह घटना हुई. साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) विशाल वाघेला ने कहा कि मत्स्य निदेशक के रूप में कार्यरत सांगवान सोमवार (6 मार्च) को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव के दौरे पर थे तभी उन पर हमला हुआ और चोटें आईं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईएएस अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वाघेला ने कहा, “अपराध में शामिल तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.” गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बनासकांठा जिले के निवासी दिलीप परमार, नीलेश गामर और विष्णु गामर के रूप में हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू