जरुरी जानकारी

दुश्मनों से निपटने के लिए वायु सेना की क्षमता बढ़ाने की जरुरत है: वायुसेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है।

दुश्मनों से निपटने के लिए वायु सेना की क्षमता बढ़ाने की जरुरत है: वायुसेना प्रमुख
राफेल सौदे पर रोक लगाने की मांग (File Photo: IANS)

नयी दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है.

उन्होंने कहा कि दुश्मनों के इरादे रातोंरात बदल सकते हैं और वायु सेना को उनके स्तर के बल की जरुरत है.

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी निष्क्रिय नहीं बैठे हैं और चीन जैसे देश अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं. ‘‘भारतीय वायु सेना के बल की संरचना, 2035’’ पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने कहा कि सरकार भारतीय वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल खरीद रही है.

उन्होंने राफेल विमान के केवल दो बेड़ों की खरीद को उचित बताते हुए कहा कि इस तरह के खरीद के उदाहरण पहले भी रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).