स्कूटी सवार युवक पर गिरा इलेक्ट्रिक पोल, मौके पर ही चली गई जान; CCTV में कैद हुआ भयावह हादसा

हैदराबाद के नच्रम इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतविक अपनी स्कूटी से लौट रहे थे. वे गणेश विसर्जन देखने के बाद घर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा पुराना इलेक्ट्रिक पोल गिर पड़ा.

25-Year-Old Techie Crushed to Death | X

हैदराबाद के नच्रम इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतविक अपनी स्कूटी से लौट रहे थे. वे गणेश विसर्जन देखने के बाद घर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा पुराना इलेक्ट्रिक पोल गिर पड़ा. यह पोल सीधे उनके सिर पर आ गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही पोल गिरा, सतविक स्कूटी से गिर पड़े और पोल उनके सिर पर जा गिरा. यह हादसा देख लोग दहल उठे.

हादसे के बाद स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं. उनका कहना है कि इलाके में कई पुराने और जर्जर बिजली के खंभे लगे हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने कभी उनकी मरम्मत या बदलने की जहमत नहीं उठाई. लोगों ने आरोप लगाया कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दर्दनाक घटना

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. सतविक के परिवार और स्थानीय लोग चाहते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.

इलाके के लोगों ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कमजोर खंभों को बदल दिया जाता, तो एक युवा की जान न जाती. अब लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से सभी पुराने खंभों को तुरंत बदलने की मांग की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड