Hyderabad Shocker: हैदराबाद में महिला के अपहरण मामले में 16 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की घटना के संबंध में नवीन रेड्डी और अन्य के खिलाफ राचाकोंडा पुलिस थाने के तहत अदीबाटला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मामले में अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रहे हैं.

सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पुलिस ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में महिला की सगाई से कुछ घंटे पहले उसके घर से नाटकीय तरीके से अपहरण करने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. राचाकोंडा पुलिस ने शुक्रवार रात को 24 वर्षीय महिला को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया, महिला को लगभग 50 से 80 लोगों के एक समूह ने अदीबाटला में उसके घर में घुसकर अगवा कर लिया था. यह भी पढ़ें: सुखविंदर सिंह सुक्खू हो सकते हैं हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, अधिकारिक घोषणा जल्द

अपहरणकर्ता लाठी, पत्थर और लोहे की छड़ों (रॉड) से लैस होकर घर में घुस गए और दंत चिकित्सा की छात्रा को जबरन उठा ले गए, जिसकी सगाई उसी दिन होनी थी. हमलावरों ने विरोध करने पर लड़की के पिता, रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर हमला भी किया। उन्होंने फर्नीचर और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

नवीन रेड्डी, जो लड़की से प्यार करता था और दावा करता था कि उसने उससे शादी भी कर ली है, जब लड़की के माता-पिता किसी अन्य व्यक्ति के साथ उसकी सगाई की तैयारी कर रहे थे, तब उसका अपहरण कर लिया गया. लड़की के पिता दामोदर रेड्डी की शिकायत पर पुलिस ने नवीन रेड्डी और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और हमले का मामला दर्ज किया है.

दामोदर रेड्डी के मुताबिक, नवीन रेड्डी उनकी बेटी से बेंगलुरु के बैडमिंटन ट्रेनिंग कैंप में मिला था. उसने आरोप लगाया कि नवीन रेड्डी पिछले दो सालों से उसे कथित तौर पर परेशान कर रहा था और उसने यह बात फैला दी थी कि उसने उससे शादी कर ली है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि नवीन रेड्डी और करीब 50 अन्य लोगों ने शुक्रवार को उसके घर पर हमला किया. उन्होंने कहा कि लोहे की छड़ों और पत्थरों से लैस हमलावर घर में घुसे और उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को मारने की कोशिश की.

दामोदर रेड्डी ने आरोप लगाया कि नवीन रेड्डी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और जब उनके रिश्तेदार और दोस्त उन्हें बचाने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. उन्होंने कहा, हमले के बाद, वह मेरी बेटी को जबरन एक कार में ले गए। लड़की के पिता ने कहा कि नवीन रेड्डी पागलों की तरह व्यवहार कर रहा था. उसने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच यह बात फैला दी थी कि उसने 27 अगस्त, 2021 को उससे शादी की थी। उसने एलबी नगर की एक अदालत में याचिका दायर भी की थी कि उसकी पत्नी के माता-पिता उसे घर नहीं भेज रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की घटना के संबंध में नवीन रेड्डी और अन्य के खिलाफ राचाकोंडा पुलिस थाने के तहत अदीबाटला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मामले में अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड