Hyderabad Shocker: तेलंगाना में शख्स ने बीमार मां की गला दबा कर की हत्या

तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी मां को बोझ समझकर मार डाला और फिर उसे दफना दिया. चौंकाने वाली घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई. पुलिस के अनुसार, चिन्ना बलय्या नाम के व्यक्ति ने बिस्तर पर पड़ी बीमार मां ई.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

हैदराबाद, 18 अप्रैल: तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी मां को बोझ समझकर मार डाला और फिर उसे दफना दिया. चौंकाने वाली घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई. पुलिस के अनुसार, चिन्ना बलय्या नाम के व्यक्ति ने बिस्तर पर पड़ी बीमार मां ई. बालव्वा (80) की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे दफना दिया. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: नेब सराय इलाके में घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

कुछ दिन पहले बलैया ने सदाशिव नगर में अपने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां लापता हो गई है. उसने दावा किया कि जिस कमरे में वह रह रही थी, वह बाहर से बंद है. हालांकि, एक स्थानीय जनप्रतिनिधि को संदेह हुआ. मंडल परिषद प्रादेशिक समिति (एमपीटीसी) के सदस्य बीरैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

बलय्या ने अपनी मां की हत्या करना कबूल कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि वह उसके लिए बोझ बन गई थी और वह उसकी देखभाल करने में असमर्थ था। 13 अप्रैल की रात उसने कपड़े से अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी. फिर वह उसके शव को एक चावल मिल के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और दफना दिया. स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने सोमवार को शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सर्किल इंस्पेक्टर रमन ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Telangana TS Class 11-12 Result 2026 Update: तेलंगाना इंटरमीडिएट 11वीं-12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं जारी, tgbie.cgg.gov.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड