हैदराबाद में ISRO के साइंटिस्ट की उनके ही घर में मिली लाश, हत्या का शक- पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि 56 साल के एस सुरेश केरला के रहने वाले थे. एस सुरेश अमीरपेट के अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में अकेले ही रहा करते थे. जब सुरेश कुमार मंगलवार को रोज की तरह अपने दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनके साथियों ने उनके नंबर पर कॉल किया. लेकिन उनकी तरफ से कोई रेस्पोंस नहीं मिला. जिसके बाद उनके दोस्तों ने उनकी पत्नी को इस बात की जानकारी दी. जब उनकी पत्नी घर पर पहुंची तो पाया कि एस सुरेश की लाश पड़ी हुई थी.

क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नेशनल रिमोर्ट सेंसिंग सेंटर (NRSC) में काम कर रहे सीनियर साइंटिस्ट की लाश मिलने हड़कंप फैल गया है. साइंटिस्ट एस सुरेश कुमार (S Suresh) की लाश अमीरपेट (Ameerpet) के अन्नपूर्णा अपार्टमेंट ( Annapurna Apartment) से मिला. पुलिस ने आशंका जताया है कि किसी भारी सामान से एस सुरेश सिर पर हमला किया गया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम ने कमरे से सुराग इकट्ठा किया. शुरुवाती जांच से पता चलता है कि हत्यारा मृतक साइंटिस्ट एसआर सुरेश कुमार को जानने वाल था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि 56 साल के एस सुरेश केरला के रहने वाले थे. एस सुरेश अमीरपेट के अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में अकेले ही रहा करते थे. जब सुरेश कुमार मंगलवार को रोज की तरह अपने दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनके साथियों ने उनके नंबर पर कॉल किया. लेकिन उनकी तरफ से कोई रेस्पोंस नहीं मिला. जिसके बाद उनके दोस्तों ने उनकी पत्नी को इस बात की जानकारी दी. जब उनकी पत्नी घर पर पहुंची तो पाया कि एस सुरेश की लाश पड़ी हुई थी.

यह भी पढ़ें:- नोएडा में मेट्रो की संपत्ति चुराने वाले छह शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने कटर, कॉपर की तार और कई इत्यादि सामान किए बरामद.

पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी की फुटेज से अहम सुराग हाथ लग सकते हैं. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दिया गया और पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है. गौरतलब हो कि एस सुरेश का साल 2005 में ट्रांसफर हुआ था. उनकी पत्नी बैंक में काम करती हैं जबकि बेटा अमेरिका में है और बेटी दिल्ली में रहती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड