देश

Hyderabad: हैदराबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

हैदराबाद के बाहरी इलाके डुंडीगल में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. शोलापुर की रहने वाली पीड़िता के साथ मेडचल जिले में शुक्रवार देर रात दुष्कर्म किया गया.

Hyderabad: हैदराबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Representational Image (Photo Credit : PTI)

हैदराबाद, 30 अप्रैल : हैदराबाद (Hyderabad) के बाहरी इलाके डुंडीगल में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. शोलापुर की रहने वाली पीड़िता के साथ मेडचल जिले में शुक्रवार देर रात दुष्कर्म किया गया.

सभी आरोपियों की पहचान- नरसिम्हा (23), इमाम (20), अब्दुल कुद्दुस (21) और उमरुद्दीन (21) के रूप में हुई है, जो ऑटो-रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं. वे कथित तौर पर पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया. यह भी पढ़ें : छतरपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर उत्तर प्रदेश की महिला को चलती ट्रेन से फेंका, भर्ती

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. बाद में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).