हैदराबाद: 18 वर्षीय लड़की की किडनैपिंग और बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

चंद्रांगुट्टा पुलिस ने 18 साल की लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शनिवार 14 दिसंबर को दो भाइयों, मोहम्मद मूसा और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि घटना 8 दिसंबर को हुई थी.

बलात्कार के दोनों आरोपी, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

हैदराबाद: चंद्रांगुट्टा पुलिस ने 18 साल की लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शनिवार 14 दिसंबर को दो भाइयों, मोहम्मद मूसा और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि घटना 8 दिसंबर को हुई थी. लड़की और उसकी 10 वर्षीय चचेरी बहन अपनी दादी के घर जा रहे थे, तभी ऑटो चालक आमिर ने उन्हें लिफ्ट की पेशकश की. जब लड़की ने जब लिफ्ट लेने से इनकार कर दिया लेकिन ड्राइवर के जबरदस्ती करने पर उन्हें ऑटो में बैठना पड़ा. आमिर लड़कियों को वट्टेपल्ली में अपने निवास पर पहुंचने से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में ले गया. अपनी मां के कहने पर उनका छोटा बेटा मूसा चन्द्रायंगुट्टा में लड़कियों के घर उन्हें छोड़ने गया.

लेकिन मूसा ने बताया कि लड़कियों को उनके घर ले जाने के बजाय आरोपी आमिर लड़कियों को नामपल्ली के एक लॉज में ले गया था, जहां उन्होंने 18 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. छोटी बहन को कोई नुकसान नहीं हुआ. सोमवार को मूसा ने दोनों लड़कियों को फलकनुमा रेलवे स्टेशन पर उतार दिया और वहां से चला गया. जिसके बाद लड़कियों ने अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क किया, उनके परिवार ने पहले से ही 8 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

देखें ट्वीट:

 यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि देश में बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले एक के बाद एक सामने आते ही जा रहे हैं. कड़े कानून के बाद भी मुजरिमों को कानून का कोई डर नहीं और वे खुले आम इस हैवानियत को अंजाम दे रहे हैं. पिछले दिनों हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर का गैंगरेप और निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में रोष की लहर दौड़ गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड