प्रवासी मजदूरों को काम पर वापस बुलाने के लिए हैदराबाद के बिल्डर ने भेजा फ्लाइट टिकट

समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए बिल्डर ने मजदूरों के लिए हवाई और एसी ट्रेन टिकट बुक किए है. ताकि जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके. फिलहाल हवाई टिकट के लिए प्रति व्यक्ति 4 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक का खर्च आ रहा है.

एयर इंडिया (Wikimedia Commons)

हैदराबाद: देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है. हालांकि अब लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद उद्योग व कामकाज शुरू हो रहे है. लेकिन मजदूरों की कमी के कारण अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चल पा रहे है. इस बीच हैदराबाद (Hyderabad) की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों को वापस लाने के लिए हवाई टिकटों की बुकिंग की जा रही है. एक नामचीन बिल्डर द्वारा अपने खर्चे पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गए श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए टिकट भेजा भी गया हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए बिल्डर ने मजदूरों के लिए हवाई और एसी ट्रेन टिकट बुक किए है. ताकि जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके. फिलहाल हवाई टिकट के लिए प्रति व्यक्ति 4 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक का खर्च आ रहा है. आप नेता संजय सिंह 33 प्रवासी मजदूरों को विमान से भेजेंगे पटना

हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि यह समय की मांग है कि हम श्रमिकों को शहर वापस बुलाने के लिए निवेश करें. हमने अपने ठेकेदारों को फ्लाइट बुक करने के लिए कहा है. इस ग्रुप की हैदराबाद में तीन परियोजनाएँ चल रही हैं. गरीबों, मजदूरों पर पड़ी कोरोना वायरस की मार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता: मोदी

उन्होंने आगे बताया कि उनके पास वर्तमान में 3 हजार मजदूर की जगह केवल 700 मजदूर काम कर रहे है. बेंगलुरु स्थित इस समूह से जुड़े 10 बढ़ई (Carpenter) 6 जून को पटना से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरने वाले है. ऐसे और कई बैच आने वाले समय में शहर में आएंगे. इस वजह से समूह द्वारा मजदूरों को एयर टिकट का लालच देकर वापस बुलाने की भरसक कोशिश की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड