हैदराबाद: IIT के छात्र बिल्डिंग से छलांग कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

हैदराबाद (Hyderabad) के आईआईटी कॉलेज में तीसरे वर्ष की एक छात्रा ( IIT student) ने बिल्डिंग की छत से कूदकर (jumping off a Building) अपनी जान दे दी. फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पड़ताल में जुट गई है. वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

हैदराबाद (Hyderabad) के आईआईटी कॉलेज में तीसरे वर्ष की एक छात्र ( IIT student) ने बिल्डिंग की छत से कूदकर (jumping off a Building) अपनी जान दे दी. फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पड़ताल में जुट गई है. वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले एक ऐसा ही मामला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर से सामने आया था. जहां एक छात्र की लाश मिली थी.

बता दें कि आईआईटी भुवनेश्वर ने एक बयान में कहा कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र चिराग प्रवीण जैन शाम को मृत मिला था. वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के एक छात्र ने छात्रावास में पंखे से लटककर कथित तौर पर जुलाई महीने में खुदकुशी कर ली थी. इस साल संस्थान में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है. संगारेड्डी के पुलिस उपाधीक्षक पी श्रीधर रेड्डी ने बताया कि छात्र मार्क एंड्रयू चार्ल्स (20) सोमवार रात करीब 11 बजे छात्रावास के अपने कमरे में गया था. उन्होंने बताया कि उसके नहीं दिखने पर दोपहर उसके मित्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से लटका मिला.

डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे छात्र ने कुछ दिन पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी और अंतिम प्रजेन्टेशन की तैयारी कर रहा था. वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नारिया लंका क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस को उसकी डायरी में एक सुसाइड नोट लिखा मिला है जिसमें उसने लिखा है कि शायद उसे अच्छे अंक न मिलें और दुनिया में असफलता का कोई भविष्य नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड