हैदराबाद : स्वदेश लौटे 14 यात्रियों के पास से 6.46 किलोग्राम सोना जब्त

खाड़ी देश से ‘उमरा’ सम्पन्न कर स्वदेश लौटे 14 यात्रियों के पास से करीब 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया. यह सोना मंगलवार को तस्करी कर देश में लाया गया था.

गोल्ड कॉइन/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Getty)

हैदराबाद :  खाड़ी देश से ‘उमरा’ सम्पन्न कर स्वदेश लौटे 14 यात्रियों के पास से करीब 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी. डीआरआई की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह सोना मंगलवार को तस्करी कर देश में लाया गया था.

जो व्यक्ति छिपाकर यह सोना लाया था उसके पास इसके वैध आयात को साबित करने के लिये दस्तावेज नहीं थे. विज्ञप्ति के अनुसार, करीब 6.46 किलोग्राम वजन और लगभग 2.17 करोड़ रुपये मूल्य के इस सोने को सीमाशुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त किया गया.

यह भी पढ़ें : कोयंबटूर: 55 लाख रूपये मूल्य का सोना जब्त, दो एयरलाइन कर्मी के साथ 5 अन्य गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब में ‘उमरा’ पर जाने के इच्छुक, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एजेंट उनकी यात्रा का खर्च वहन करने का लालच देते हैं और यात्रा से लौटने पर उन्हें अपने साथ सोना ले जाने को कहते हैं, जिसे एजेंट के निर्देश पर कोई ले लेता है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल