UP: दहेज न लाने पर पति के दोस्त और उसके साले ने महिला से किया बलात्कार, मांग न पूरी करने दुष्कर्म दोहराने की दी धमकी
27 साल की एक महिला ने रजबपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में उसके पति के परिवार के 12 सदस्यों पर सामूहिक बलात्कार, महिला के साथ क्रूरता, अप्राकृतिक अपराध और अस्वेच्छा से एक महिला को गर्भपात कराने के लिए आईपीसी और दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 9 अगस्त: 27 साल की एक महिला ने रजबपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में उसके पति के परिवार के 12 सदस्यों पर सामूहिक बलात्कार, महिला के साथ क्रूरता, अप्राकृतिक अपराध और अस्वेच्छा से एक महिला को गर्भपात कराने के लिए आईपीसी और दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. कथित तौर पर बलात्कार की शिकार महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के परिवार के एक सदस्य और उसके दोस्त ने कहा कि अगर उसके पति को उसे दहेज मे एक एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिलेगा तो यह जारी रहेगा. शिकायत में कहा गया है, मेरी तीन साल पहले शादी हुई थी. मेरे माता-पिता ने दहेज के रूप में बहुत कुछ दिया था. कुछ महीनों के बाद, मेरे पति और उनके परिवार ने 5 लाख रुपये नकद और एक लक्जरी कार की मांग की. जब मैंने अपने पिता पर दहेज के लिए दबाव डालने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. यह भी पढ़ें: Maharashtra: सगाई के बाद आर्मी मैन ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ, ब्लैक लैब्राडोर और 10 लाख कैश, दुल्हन के पिता ने बताई मजबूरी तो तोड़ दी शादी- केस दर्ज
उसने अपनी शिकायत में आगे लिखा कि जब मैं गर्भवती हुई तो उन्होंने मुझे गर्भपात के लिए मजबूर किया. उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया. मेरे पति ने मुझे अप्राकृतिक अपराधों के लिए मजबूर किया. जब मैं अपने माता-पिता के घर चली गई, तो उन्होंने मुझे वापस आने के लिए मना लिया और मैं सहमत हो गई.
महिला ने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते, उसके साले और उसके दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, तो उसने कहा कि अगर उसे एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिले तो यह जारी रहेगा. इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई. अमरोहा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने कहा, हमने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2021 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

