देश

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में तीन तलाक देने पर पति गिरफ्तार, चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन पर पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप है. वहां एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि दंपति की शादी सात पहले हुई थी, लेकिन कुछ महीने से महिला अपने मायके रह रही थी.

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में तीन तलाक देने पर पति गिरफ्तार, चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले में पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति आस मोहम्मद (Mohamad) के परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. उन पर पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप है.

अधिकारियों ने बताया कि महिला के मुताबिक उसका पति, उसके पति का भाई, सास, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार उसके घर आए और उन्होंने उसकी पिटाई की. इसके बाद आस मोहम्मद ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया.

यह भी पढ़ें : दिल्ली विश्वविद्यालय में विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा को लेकर विरोध प्रदर्शन, कुछ छात्रों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार तीन तलाक की घटना 17 अगस्त को नई मंडी इलाके में हुई और आस मोहम्मद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. मोहम्मद पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम-2019 के तहत धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने बताया कि ऐसा ही एक और मामला चापर थाने के खामपुर गांव में भी सामने आया है.

वहां एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और उसकी बहन पर महिला को पीटने के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि दंपति की शादी सात पहले हुई थी, लेकिन कुछ महीने से महिला अपने मायके रह रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).