Human Sacrifice: कोल्हापुर में नरबली का मामला आया सामने, हल्दी कुमकुम लगे बच्चे का शव बरामद
कोल्हापुर में सात साल के बच्चे का शव हल्दी और कुमकुम लगा हुआ मिला है. लड़के का नाम आरव केशव केसरे है. उसका शव कापाशी में एक घर के पीछे मिला है. आरव के शरीर पर हल्दी-कुमकुम मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मानव बलि का मामला है...
महाराष्ट्र, 5 अक्टूबर: कोल्हापुर में सात साल के बच्चे का शव हल्दी और कुमकुम लगा हुआ मिला है. लड़के का नाम आरव केशव केसरे है. उसका शव कापाशी में एक घर के पीछे मिला है. आरव के शरीर पर हल्दी-कुमकुम मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मानव बलि का मामला है. कुछ दिन पहले बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. पता चला है कि घर के बाहर खेल रहा आरव दो सप्ताह से लापता था. उसकी तलाश आरव के परिवार और ग्रामीणों से शुरू हुई. उसके अपहरण की आशंका जताई जा रही थी. मंगलवार सुबह करीब छह बजे आरव का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पुराने मकान के पीछे मिला. बच्चे की हत्या नरबली के इरादे से की गई है. यह भी पढ़ें: Maharashtra: चंद्रपुर में काला जादू के शक में दलित परिवार के 7 लोगों को ग्रामीणों ने पीटा, केस दर्ज
इस घटना से सभी ग्रामीण सदमे में हैं. छोटे बच्चों वाले अभिभावकों में भी भय का माहौल है. इस बीच इस हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे की हत्या का कारण काला जादू है. इसको लेकर कई तरह की दलीलें दी जा रही हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है. पुलिस ने घटना दर्ज कर ली है और जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

