देश

रितिक रोशन गैंग का 25 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरा के बीच हुई मुठभेड. मुठभेड़ में 25,000 रुपए का इनामी बदमाश आशु उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र घायल हो गया है.

रितिक रोशन गैंग का 25 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार
गिरफ्तार (Photo Credits File)

ग्रेटर नोएडा, 1 नवंबर: थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरा के बीच हुई मुठभेड. मुठभेड़ में 25,000 रुपए का इनामी बदमाश आशु उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र घायल हो गया है. पुलिस से उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद किया है.

चेकिंग के दौरान गामा-1 गोल चक्कर पर थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग के सदस्य/शातिर लुटेरा के बीच हुई पुलिस मुठभेड में 25,000 रुपए का इनामी बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेन्द्र को पुलिस की गोली से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 1 अवैध तंमचा .315 बोर मय 2 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुऐ हैं. यह भी पढ़ें : Gujarat Bridge Accident: दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. अभियुक्त नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने सह-अभियुक्तों रितिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बिठाकर या राह चलते-चलते राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे.

अभियुक्तों ने बीते 18.07.2019 को थाना बीटा-2 क्षेत्र में गामा-1 गेट नम्बर 3 के पास से एक व्यक्ति से वैगनार कार में आकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और उस व्यक्ति से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2200 /- रुपए लूटकर ले गये.अभियुक्त के गैंग के अन्य सदस्य पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया था व तब से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को छिपाये हुए था. अभियुक्त पिछले 3 वर्षों से थाना बीटा-2 के मुकदमे में वांछित था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).