Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 21 जून का पूर्वानुमान

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

Photo Credit- Pixabay

Weather Forecast Tomorrow: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बीते बुधवार रात से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई है. कुछ जगहों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को चुभती-जलती गर्मी से राहत मिलने लगी है. ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में अब धीरे-धीरे कमी आती दिख रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. इनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय शामिल हैं.

राहत की बात यह है कि अगले 4-5 दिनों तक देश के अधिकांश राज्यों में हीटवेव नहीं चलने के संकेत हैं. 24 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून का आगमन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जानें 20 जून का पूर्वानुमान

वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 21 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्व और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा, गरज और धूल भरी आंधी चल सकती है.

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चल सकती है तथा उसके बाद इसमें कमी आ सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड