देश

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जाने 16 जून का पूर्वानुमान

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, असम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभवना है.

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जाने 16 जून का पूर्वानुमान
(Photo Credits: Pixabay)

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखा जा रहा है. पूरे उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, तो वहीं गुजरात, महाराष्ट्र समेत पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आज भी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का असर देखने को मिला. इसके अलावा कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है. इस बीच मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने 16 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, असम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभवना है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जानें 15 जून का पूर्वानुमान

16 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, रायलसीमा, पश्चिमी हिमालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में भीषण गर्मी की स्थिति संभव है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).