कल का मौसम: 23 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम? पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 23 सिंतबर के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी किया है. आईएमडी ने सोमवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, रायलसीमा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Photo Credit- ANI

कल का मौसम: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 23 सिंतबर के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी किया है. आईएमडी ने सोमवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, रायलसीमा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत तमाम राज्यों के लिए भी मौसम का आकलन जारी किया है.

कल का मौसम दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में गर्मी का असर बना रहेगा. आने वाले तीन दिनों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, सप्ताह के आखिरी तीन दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना है.

ये भी पढें: Char Dham Yatra: मौसम में सुधार होते ही चार धाम यात्रा में बढ़ने लगी भक्तों की तादाद

कैसा रहेगा कल का मौसम?

कल का मौसम उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर भारी बारिश के आसार हैं. सोमवार को ललितपुर और झांसी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में मौसम फिर सुहाना रहने वाला है. इस बीच पूरे प्रदेश में पूर्वी हवाएं भी चलेंगी.

कल का मौसम मध्य प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है. इसके चलते मानसून के विदा होने पर एक बार फिर जोरदार बारिश होगी. ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. पूर्वानुमान की बात करें तो इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल आदि में बारिश की संभावना है, जबकि गुना, सीधी, अशोकनगर, सिंगरौली, शहडोल, भोपाल, रीवा आदि में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

ये भी पढें: कल का मौसम: देश के कई हिस्सों में अभी और होगी बारिश, चेक करें वेदर पर IMD का लेटेस्ट अपडेट

कल का मौसम राजस्थान: मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है. सोमवार 23 सितंबर को पूरे प्रदेश का मौसम साफ रहेगा. हालांकि, मंगलवार (24 सितंबर) को दक्षिण राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश के संकेत हैं. इस दौरान सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और राजसमंद जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद बुधवार 25 सितंबर को भी प्रदेश के छह जिलों बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना है.

कल का मौसम बिहार: मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर से 26 सितंबर तक बिहार में बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी. अगले 48 से 72 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ ​​रहेगा. सुबह और शाम मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड