देश

UP में भीषण हादसा, जौनपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं.

UP में भीषण हादसा, जौनपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

जौनपुर, 10 मार्च : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. यह हादसा रविवार सुबह गौरा बादशाह पुलिस सर्कल के अंतर्गत प्रसाद कॉलेज के पास हुआ.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कार यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. सभी मृतक बिहार के सीतामढी जिले के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह से लौट रहे थे. यह भी पढ़ें : Gujarat: राजकोट में दस्तावेजों में जालसाजी करके दुल्हन ने दूल्हों को लूटा, नकदी, सोना लेकर फरार; पांच गिरफ्तार

मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम और रिंकू के रूप में की गई है. घायलों के नाम जीतू शर्मा, मीना देवी और युग शर्मा हैं. शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).