Holi 2021 in Ayodhya's Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी होली, प्राकृतिक रंगों और सुगंधित गुलाल का होगा इस्तेमाल

पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में होली पूरी भव्यता से मनाई जाएगी. यह पहली होली है जब राम लला की मूर्ति एक तंबू में नहीं बल्कि एक मंदिर में स्थापित की गई है. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "राम लला तीन दशकों तक एक अस्थायी तम्बू के अंदर रहे और उन्हें उत्सव से दूर रखा गया. वह अपने जन्मस्थान की मुक्ति के बाद इस वर्ष भक्तों को आशीर्वाद देंगे."

राम लला (Photo Credits: Twitter)

अयोध्या: पहली बार अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि मंदिर में होली (Holi 2021) पूरी भव्यता से मनाई जाएगी. यह पहली होली है जब राम लला की मूर्ति एक तंबू में नहीं बल्कि एक मंदिर में स्थापित की गई है. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "राम लला तीन दशकों तक एक अस्थायी तम्बू के अंदर रहे और उन्हें उत्सव से दूर रखा गया. वह अपने जन्मस्थान की मुक्ति के बाद इस वर्ष भक्तों को आशीर्वाद देंगे." अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय: डॉ. दिनेश शर्मा

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, "मुगल बादशाह बाबर के सेनापति मीर बाकी के 1528 में परिसर पर हमला करने के बाद, यहां होली का उत्सव धूमधाम और पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया जाता था. पांच सौ साल बाद हम राम लला के दरबार में रंगों का त्योहार मनाएंगे. एक नए युग की शुरूआत हो गई है."

राम लला के दरबार में उत्सव में प्राकृतिक रंगों और सुगंधित 'गुलाल' का इस्तेमाल किया जाएगा. मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को फूलों से सजाया जाएगा, जो देश के विभिन्न हिस्सों से लाए गए हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने होली के लिए किए जाने वाले अनुष्ठानों पर पुजारियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है.

जश्न दोगुना हो जाएगा क्योंकि राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2019 में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि हिंदुओं को सौंप दी थी, जो लंबे समय से लंबित विवातिद भूमि थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट