हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने दिल्ली-एनसीआर वालों को दिया बड़ा तोहफा, इन शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स, जानें सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर नागरिक उड़ान सेवाओं की शुरुआत की.

हिंडन एयरपोर्ट (Photo Credits: Twitter @AAI_Official/Pixabay/PIB)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) में हिंडन एयरबेस पर नागरिक उड़ान सेवाओं की शुरुआत की. गाजियाबाद और दिल्ली (Delhi) के साथ एनसीआर के अन्य शहरों के लोगों के लिए भी हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) का शुरू होना एक बड़ी सौगात है. भारतीय वायुसेना ने क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत नागरिक उड़ान सेवाओं के लिए हिंडन एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी. अब हिंडन एयरपोर्ट से नागरिक उड़ान सेवाओं की शुरुआत होने से दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर भार कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स-

हिंडन एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के नासिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, केरल के कन्नूर, कर्नाटक के हुबली, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, हिमाचल प्रदेश के शिमला, गुजरात के जामनगर और कर्नाटक के गुलबर्ग के लिए फ्लाइट्स मिलेंगी. हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल बजट एयरलाइंस इंडिगो और अन्य छोटी एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाट्स मिलेंगी. यहां से विमान पकड़ने वाले यात्रियों को प्रति घंटे के अनुसार 2500 रुपये टिकट के देने होंगे. 

बता दें कि गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल को करीब 45 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है. इस टर्मिनल की क्षमता 300 यात्री प्रति घंटे की है. हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों को चेक-इन, सिक्यॉरिटी एरिया, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट