Himachal Heavy Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में रविवार तक फिर होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण लोगों को राज्य भर में बिना किसी कार्य के यात्रा से बचने की सलाह दी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार से पूरे राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है."

(Photo Credit : Twitter)

शिमला, 21 जुलाई: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. बीते हफ्ते की मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद राज्य के अंदरूनी हिस्सों में अधिकांश सड़कें ट्रैफिक के लिए बंद हैं.

सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण लोगों को राज्य भर में बिना किसी कार्य के यात्रा से बचने की सलाह दी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार से पूरे राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है."

अधिकारी ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों में चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में बहुत भारी बारिश तथा ऊना, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश होगी.

इसके बाद, अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है. अगले चार-पांच दिनों के दौरान औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है.

संभावित बारिश को देखते हुए राज्य में ट्रैफिक और अन्य जरूरी सेवाओं में बाधा आ सकती है. मौसम दफ्तर के द्वारा जारी बयान के अनुसार, कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह 'कंफर्म' करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी