देश

जम्मू-श्रीनगर में ताजा बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद, कुछ हिस्सों चट्टानों से गिरे पत्थर

बनिहाल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर (Jammu-Kashmir) राजमार्ग बंद करना पड़ा.

जम्मू-श्रीनगर में ताजा बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद, कुछ हिस्सों चट्टानों से गिरे पत्थर
जम्मू-कश्मीर (Photo Credit- IANS)

जम्मू:  बनिहाल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर (Jammu-Sreenagar) राजमार्ग बंद करना पड़ा. यातायात विभाग बुधवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर एकतरफा यातायात की आवाजाही की इजाजत देने वाला था, लेकिन करीब 300 किलोमीटर लंबी पूरी सड़क पर मौसम खराब होने के कारण इस फैसले की फिर से समीक्षा की गई.

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "रातभर हुई बारिश के कारण रामसू-रामबन सेक्टर (Ramsu-Ramban Sector) में राजमार्ग के कुछ हिस्सों में चट्टानों से पत्थर टूट कर गिरे."

यह भी पढ़ें: श्रीनगर: ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

अधिकारी ने कहा, "फिलहाल यातायात के लिए राजमार्ग बंद है. मौसम के अनुसार इस फैसले की फिर से समीक्षा की जाएगी." मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी शुक्रवार तक जम्मू एवं कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).