देश

Hemant Soren: आज ही होगी हेमंत सोरेन की ताजपोशी, शाम 5 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हेमेंत सोरेने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. हेमेंत सोरेन आज (गुरुवार) शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे.

Hemant Soren: आज ही होगी हेमंत सोरेन की ताजपोशी, शाम 5 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Hemant Soren | X

रांची: हेमेंत सोरेने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. हेमेंत सोरेन आज (गुरुवार) शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. रांची में राजभवन में हेमेंत सोरेन के शपथ समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) ने गुरुवार को ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था.

आपको बता दें कि हेमंत सोहेन ने पांच महीने पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. उनकी जगह पर चंपई सोरेन को सूबे का मुख्यमंत्री बनाया गया था. चंपई सोरेन ने बुधवार को ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद ही राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को राज्य में नई सरकार के गठन का न्योता दिया था.

तीसरी बार सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन

यह तीसरी बार होगा, जब हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे. सबसे पहली बार वह 2013 में सीएम बने थे. इसके बाद 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और वे दूसरी बार सीएम बने थे.

31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जब हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, तो उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी.

पांच महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से बाहर आए और इसके छठे दिन ही गठबंधन ने चंपई सोरेन की जगह एक बार फिर हेमंत सोरेन को सीएम बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).