J&K Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, पुंछ में भूस्खलन से कई घर ढहे, कई जिलों में स्कूल बंद रखने की चेतावनी (Watch Video)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है. इससे मंडी इलाके के बेदार गांव में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अलावा किश्तवाड़ के कचोन गांव में भी लैंडस्लाइड से प्राइमरी स्कूल सहित 6 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
J&K Landslide: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है. इससे मंडी इलाके के बेदार गांव में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अलावा किश्तवाड़ के कचोन गांव में भी लैंडस्लाइड से प्राइमरी स्कूल सहित 6 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. खराब मौसम को देखते हुए डोडा, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और उधमपुर जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है.
ये भी पढ़ें: Video: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, पुंछ में लैंडस्लाइड से कई घर ढहे
#WATCH जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मंडी इलाके के बेदार गांव में भूस्खलन के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हुए। pic.twitter.com/dUK1bkptNl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024
कई जिलों में स्कूल बंद रखने की चेतावनी
Jammu & Kashmir | Schools in Dudu-Basantgarh, Kulwanta, and Panchari zones of Udhampur district to remain closed tomorrow, April 30th, 2024, due to inclement weather conditions and incessant rains: Udhampur District Magistrate Saloni Rai. pic.twitter.com/0JnawAHYCM
— ANI (@ANI) April 29, 2024
बता दें, जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है. इसकी वजह से घाटी की सभी नदियां उफान पर हैं. कई जिलों में आवासीय घर और सड़कें जलमग्न हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

