Maharashtra Weather Update: नवरात्रि के पहले दिन मुंबई सहित महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान, कोकण सहित प्रदेश के 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी

IMD के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर को कोकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में तीव्र वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है. नागरिकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है.

Representational Image | PTI

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में आज से 9 दिनों की नवरात्रि की धूम मचने वाली है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पहले दिन मुंबई सहित महाराष्ट्र के 26 जिलों में आज बारिश हो सकती है. बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, यदि प्रदेश में बारिश हुई तो राज्य भर में उत्सव समारोह बाधित होने की आशंका है.

बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

IMD के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर को कोकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में तीव्र वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है. नागरिकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है.

कोकण एवं मुंबई क्षेत्र में आज होगी बारिश

IMD के अनुसार कोकण एवं मुंबई क्षेत्र, पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. फिलहाल इन जिलों मी बात करें तो इन जिलों में बादल छाए हुए हैं,

पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश के अनुमाना

पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और घाट क्षेत्रों में मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है, जबकि सोलापुर में भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मराठवाड़ा का हाल:

छत्रपति संभाजीनगर, बीड़, लातूर और धाराशिव में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जबकि जलना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

उत्तर महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम:

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक और अहमदनगर जिलों में तीव्र वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

विदर्भ:

अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और वाशिम में हल्की वर्षा, जबकि गढ़चिरोली और यवतमाल में भारी तूफानी वर्षा का पूर्वानुमान है.

नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह

IMD ने अनुरोध करते हुए नागरिकों से कहा है कि 22 सितंबर को लगभग पूरे राज्य में वर्षा हो सकती है, और येलो अलर्ट को लगभग 30 जिलों तक बढ़ा दिया गया है. निवासियों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की सलाहों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\