दिल्ली में बारिश, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट, जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. यह सक्रिय मानसून का दौर है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली वालों के लिए मौसम इन दिनों राहत और आफत दोनों एक साथ लेकर आया है. शुक्रवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश ने गर्मी से तो छुटकारा दिला दिया, लेकिन अब यही बारिश मुसीबत बनती जा रही है. तापमान गिरकर 32 डिग्री तक आ गया है, जिससे मौसम (Today Weather News) काफी सुहावना हो गया है.

लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain Alert)से दिल्ली की सड़कें तालाब बन गई हैं. जगह-जगह पानी भरने से भयंकर ट्रैफिक जाम लग रहा है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर दिल्ली के जलभराव के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो में तो एक आदमी सड़क पर भरे पानी में डुबकी लगाता हुआ भी दिखा. अगर आप सोच रहे हैं कि यह बारिश जल्द ही रुक जाएगी, तो ऐसा नहीं है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पूरे देश में सक्रिय है. अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मछुआरों के लिए खास चेतावनी

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को 30 अगस्त से 3 सितंबर तक सोमालिया और ओमान के तटीय इलाकों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी है. कुल मिलाकर, देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिन बारिश वाले रहने वाले हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट