Weather Update: बिहार-बंगाल में लू का कहर! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें जानें देशभर के मौसम का हाल

देश भर में तेज गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना है.

मई महीने की शुरुआत के साथ ही देश भर में तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. देश के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना है.

दिल्ली का मौसम

आज यानी 4 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 5 और 6 मई को दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. 9 मई को देश की राजधानी में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

देश के अन्य हिस्सों का हाल

अरुणाचल प्रदेश: अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: 4 मई से हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकती है.

पश्चिमी असम, मिजोरम और त्रिपुरा: बारिश की संभावना है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 5 से 8 मई के दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली: 4 और 5 मई को हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान: 3 और 4 मई को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा: कुछ हिस्सों में लू चल सकती है.

मौसमी गतिविधियां

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त