देश

हाथरस: ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी.

हाथरस: ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

हाथरस: हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि राजेश सिंह (35) अपने मित्र मनोज शर्मा (32) के साथ कल शाम मोटरसाइकिल से जा रहा था. रास्ते में हसायन थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में उनके वाहन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे मनोज शर्मा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. वहीं, राजेश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).