देश

दिल्ली में 'हाथरस कांड' जैसी घटना? 9 वर्षीय दलित बच्ची से कथित दुष्कर्म के बाद जबरन अंतिम संस्कार

दिल्ली में 'हाथरस कांड' जैसा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली में कैंट एरिया में एक 9 वर्षीय दलित बच्ची का दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और उसका शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दिल्ली में 'हाथरस कांड'  जैसी घटना? 9 वर्षीय दलित बच्ची से कथित दुष्कर्म के बाद जबरन अंतिम संस्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली में कैंट एरिया में एक 9 वर्षीय दलित बच्ची का दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और उसका शव का अंतिम संस्कार करने  की खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली कैंट में पुजारी +3 ने 9 वर्ष की दलित लड़की का बलात्कार करके जला दिया.

उन्होंने आगे लिखा, पुलिस ने सुबह से शाम तक माँ-बाप को थाने में बैठाया. निर्भया जैसा जघन्य अपराध है. अंतर है मीडिया & सिविल सोसाइटी ग़ायब है क्योंकि लड़की दलित है. लड़की की माँ से मिला. लड़ाई अंत तक लड़ेंगे.  Pune: पति ने 22 वर्षीय पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस को सुनाई सुसाइड की झूठी कहानी- गिरफ्तार

वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, नई दिल्ली के नांगल गांव श्मशान घाट में पानी लेने गई नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी है. बलात्कारियों को बचाने के लिए पुजारी ने लाश को जबरन जला दिया. कभी हाथरस में हमारी बहनें जबरन जलाई जाती है तो कभी दिल्ली में। दरिंदों पर कड़ी कार्यवाही हो.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के कैंट एरिया में एक 9 वर्षीय दलित बच्ची को करंट लग गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुषकर्म और हत्या के बाद बच्ची के शव का जबरदस्ती अंतिम संस्कार करा दिया गया. ताकि आरोपियों को बचाया जा सके. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लिया है. वहीं इस मामले में पुराने नंगल गांव के करीब 200 से अधिक गांव वालों ने घटना स्थल पर इक्ट्ठा हो प्रदर्शन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).