देश

Haryana Shocker: बेरहम पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, बोला- ज्यादा बहस करती थी, इसलिए मार डाला

महिला की हत्या के बाद उसके भाई नरेंद्र ने शनिवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि उसकी बहन पूनम की शादी बहुअकबरपुर निवासी मंजीत के साथ हुई थी. उसका 15 साल का बेटा भी है, जबकि बेटी की उम्र 13 साल है. पूनम को उसका पति अक्सर पीटा करता था. साथ ही उसकी सास व दो ननद भी तंग करती थी. इन सभी लोगों ने मिलकर उसे मार डाला.

Haryana Shocker: बेरहम पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, बोला- ज्यादा बहस करती थी, इसलिए मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

Haryana shocker: हरियाणा की रोहतक पुलिस (Rohtak Police) ने एक शख्स को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मंजीत है. वह बहुअकबरपुर का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा. पत्नी (Wife) की हत्या को लेकर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसकी पत्नी पूनम (Poonam) के साथ उसकी नहीं बनती थी. बात- बात पर वह उससे उलझ जाती थी. वह एक माह बाद घर आया था. घर में बैठकर बातचीत कर रहा था. बातचीत के दौरान बहस होने पर उसने गुस्से में आकर पूनम का गला दबाकर हत्या कर दी.

महिला की हत्या के बाद उसके भाई नरेंद्र ने शनिवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि उसकी बहन पूनम की शादी बहुअकबरपुर निवासी मंजीत के साथ हुई थी. उसका 15 साल का बेटा भी है, जबकि बेटी की उम्र 13 साल है. पूनम को उसका पति अक्सर पीटा करता था. साथ ही उसकी सास व दो ननद भी तंग करती थी. इन सभी लोगों ने मिलकर उसे मार डाला. यह भी पढ़े: Haryana Shocker: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, 2 साल पहले की थी दूसरी शादी, केस दर्ज

पुलिस में दी शिकायत में महिला के भाई नरेंद्र ने बताया की 2005 में उसकी बहन की शादी बहुअकबरपुर निवासी मंजीत के साथ हुई थी. शादी के बाद वह शास्त्री नगर में आकार अपने बच्चों के साथ रह रही थी. उसकी बहन को मंजीत मार डाला है. एक जनवरी को उसके भांजे का फोन आया है. फोन पर वह रो-रोकर बताने लगा कि पापा ने मम्मी को मार दिया है. पुलिस का कहना है की मामले में महिला के बच्चे और मृतका के भाई के बयान पर मामले की जांच की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).