हरियाणा: 29 साल की महिला ने 14 साल के लड़के को बनाया अपने हवस का शिकार, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
हरियाणा के पलवल जिले में रेप को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां के 29 वर्षीय महिला ने 14 वर्षीय नाबालिक किशोर के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. मामला सामने आने के बाद महिला के खिलाफ पलवल में मामला दर्ज हुआ.
चंडीगढ़: हरियाणा के पलवल जिले में रेप को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां के 29 वर्षीय महिला ने 14 वर्षीय नाबालिक किशोर के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. मामला सामने आने के बाद महिला के खिलाफ पलवल में मामला दर्ज हुआ. आरोपी महिला को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस के अनुसार शातिर महिला पीड़ित किशोर को फसाने के लिए उल्टा उसके खिलाफ ही रेप का मामला पुलिस स्टेशन दर्ज करवा दी. लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद अदालत की जांच के दौरान किशोर की उम्र मात्र 14 वर्ष पाई गई. जिसके बाद महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
मामले की जांच कर रही जांच अधिकारी अंजू ने मीडिया को बतया कि 13 सितंबर वर्ष 2019 को 29 वर्षीय विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी और चार वर्ष पहले करंट लगने से पति की मौत हो गई. जिसके बाद पीडि़ता पलवल में किराए के मकान में रहने लगी उसी दौरान पीडि़त का जान-पहचान एक युवक से हो गई. दोनों के बीच संबंध बनाता रहा. लेकिन बाद में महिला ने किशोर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवा दिया. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: उन्नाव के बाद लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश
Investigating Officer ASI Anju Devi: Since he is a minor the court ordered that a case be registered against the woman and action be taken against her. The boy is 14-year-old and the woman is 29-years-old. An FIR was lodged against her yesterday. (2/2) pic.twitter.com/6H9iYhGM9R
— ANI (@ANI) January 13, 2020
महिला द्वारा किशोर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाने के बाद गिरफ्उतार होने के बाद न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ा. इस बीच मामले की सुनवाई कोर्ट में चलती रही. लेकिन कोर्ट युवक को नाबालिक होने के चलते उसे रिहा कर दिया और महिला के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा. फिलहाल महिला के खिलाफ केस केस दर्ज हो चुका है. लेकिन आरोपी महिला आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नही हो पाई है. पुलिस की माने तो आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2020 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

