हरियाणा: रेप कर बनाया MMS, फिर की शादी और दहेज में मांगे 10 लाख
हरियाणा के पलवल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने तथा बलात्कार का मामला संज्ञान में आया है. आरोपी ने पहले तो बेहोशी की अवस्था में रेप कर उसका वीडियो बनाया फिर उसे धमकी देकर मंदिर में उससे शादी कर ली.
हरियाणा के पलवल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने तथा बलात्कार का मामला संज्ञान में आया है. आरोपी ने पहले तो बेहोशी की अवस्था में रेप कर उसका वीडियो बनाया फिर उसे धमकी देकर मंदिर में उससे शादी कर ली. इसके बाद आरोपी ने लड़की के पिता से 10 लाख रूपये की मांग की. इतना ही नहीं ऐसा न करने पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी. पिछले साल नवंबर में आरोपी और उसके माता-पिता ने 10 लाख रुपये की मांग करते हुए घर से निकाल दिया. जिसके बाद महिला ने इस बारे में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी.
पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच के बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को कहना है कि आरोपितों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा. मामले में अभी तक कोई आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ है. शिकायत के अनुसार आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और दिसंबर 2015 में दिल्ली के एक मंदिर में जबरन शादी रचाई. इसके बाद आरोपी समय-समय पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. यह भी पढ़ें- ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित युवती से संस्था के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, बच्चे के भ्रूण से पकड़ा गया आरोपी
महिला थाना प्रभारी एएसआई मंजू देवी ने गुरुवार को बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह वर्ष 2013-14 में रेवाड़ी जिले के एक कालेज में पढाई कर रही थी और उसी कालेज के एक छात्र ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. रेप के दौरान उसका विडियो भी बनाया. इसके बाद विडियो वायरल करने की धमकी देकर मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद उसे प्रताड़ित किए जाने लगा. इस दौरान बार-बार उससे रेप किया गया. शादी के बाद धीरज और उसके माता-पिता ने 10 लाख रुपयों की मांग की. रुपये नहीं देने पर विडियो वायरल करने और अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

