एजेंसी न्यूज

Haryana: रेवाड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते चार मरीजों की मौत

हरियाणा में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते चार मरीजों की मौत हो गई. जिला प्रशासन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की है.

Haryana: रेवाड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते चार मरीजों की मौत
ऑक्सीजन सिलेंडर (Photo Credits: Facebook)

रेवाड़ी, 26 अप्रैल : हरियाणा (Haryana) में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते चार मरीजों की मौत हो गई. जिला प्रशासन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की है. इस बीच, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 (COVID-19) के चार मरीजों की मौत की रपटों के बीच जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि, गुरुग्राम के अस्पताल के अधिकारियों ने इन रपटों का खंडन करते हुए कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे गंभीर रूप से बीमार थे. उधर, रेवाड़ी में जान गंवाने वाले मरीजों के कुछ रिश्तेदारों ने कोविड अस्पताल की इमारत के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत का आरोप लगाया.

अस्पताल के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ''तीन मरीजों की मौत आईसीयू में जबकि एक मरीज की मौत वार्ड में हुई. हमारे पास ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति है. हम लगातार प्रशासन को इस बारे में बता रहे हैं.'' उन्होंने कहा, '' हम खाली ऑक्सीजन सिलेंडर को दोबारा भरने के लिए वेंडर के पास भेज रहे हैं. सुबह नौ बजे से ही हम अधिकारियों को बता रहे हैं कि हमारे पास अब सीमित ऑक्सीजन उपलब्ध है.'' यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh के मेरठ में इंसानियत हुई शर्मसार! नर्सों ने चुराया दम तोड़ रहे मरीज का Remdesivir इंजेक्शन, खुले बाजार में बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 300 चिकित्सीय ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत है और अस्पताल में 114 कोविड मरीज भर्ती हैं. इस बीच, नारनौल के उपायुक्त और रेवाड़ी जिला उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी और चार मरीजों की मौत का आरोप लगाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 01:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).