देश

Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण के लिए CM मनोहर लाल खट्टर ने दान किए 5.10 लाख रुपये

राम मंदिर के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दान किए 5.10 लाख रुपये

Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण के लिए CM मनोहर लाल खट्टर ने दान किए 5.10 लाख रुपये
सीएम मनोहर लाल खट्टर (Photo Credits ANI)

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir)  निर्माण के लिए पांच लाख 10 हजार रुपये का दान निजी कोष से दिया है. श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति, हरियाणा प्रांत के कार्यकर्ताओं को उन्होंने रविवार को व्यक्तिगत चेक सौंपा.

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक श्रीमान पवन जिंदल, विभाग संघचालक रमाकांत भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, प्रांत अभियान प्रमुख राकेश त्यागी, प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, ऋषिपाल और मंजुल पालीवाल उपस्थित रहे.

विश्व हिंदू परिषद की ओर से एक फरवरी से आगामी 27 फरवरी तक राम मंदिर के लिए धनसंग्रह अभियान चलेगा। 27 दिवसीय अभियान के तहत हरियाणा के 6900 गांव के 51 लाख परिवारों के करीब दो करोड़ 5 लाख रामभक्तों से संगठन के पदाधिकारी संपर्क करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).