रेवाड़ी के बाद एक और गैंगरेप का मामला आया सामने, विधवा ने लगाया अपहरण के बाद दरिंदगी का आरोप
हरियाणा के रेवाड़ी में 19 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला अभी शांत हुआ ही नही था कि एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिस खबर के बाद रेवाड़ी में एक बार फिर से बवाल मच गया है.
चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी में 19 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला अभी शांत हुआ ही नही था कि एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस खबर के बाद रेवाड़ी में एक बार फिर से बवाल मच गया है. पीडित महिला ने आरोप लगाया है कि इन हैवानों ने उसका अपहरण करके उसे एक खेत में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया और उसे वहां पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडित विधवा रेवाड़ी के आस-पास की ही रहने वाली है. उसने सोमवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि दो लोग उसके पास अचानक से आए और उसका अपहरण करके उसे एक खेत में ले गए. जहां पर उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस का कहना है कि महिला के शिकायत के बाद उन्होंने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है. यह भी पढ़े: रेवाड़ी गैंगरेप: कांग्रेस पार्टी की मांग, हरियाणा में कानून व्यवस्था हुआ खत्म, लगाया जाय राष्ट्रपति शासन
गौरतलब है कि हरियाणा के रेवाड़ी में पहले 19 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, फिर विधवा महिला के साथ दरिंदगी यह बताता है कि हरियाणा में महिलाए अब सुरक्षित नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

