देश

Haryana Shocker: पानीपत में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव नाले से बरामद

हरियाणा के पानीपत में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर (40) के रूप में हुई है. आरोपी विश्वकर्मा चौक स्थित नागपाल ढाबे पर काम करता है.

Haryana Shocker: पानीपत में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव नाले से बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Haryana Shocker: हरियाणा के पानीपत में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर (40) के रूप में हुई है. आरोपी विश्वकर्मा चौक स्थित नागपाल ढाबे पर काम करता है. आरोपी सोमवार को घर के बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद वह पकड़ा ना जाए. उसके बच्ची के शव को अर्धनग्न अवस्था में गंदे नाले में फेंक दिया. इस बीच बच्ची के गायब होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में मां ने दर्ज करवाया. मृतक बच्ची की मां के शिकायत के बाद पुलिस बच्ची की तलाश कर ही रही थी कि उसका शव एक नाले में फेंके जाने की खबर पुलिस को मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची का शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी. पुलिस मामले में जांच के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालना  शुरू किया. सीसीटीवी में पहचान हुई कि नागपाल ढाबे पर काम करने वाला ईश्वर है. जिसे पुलिस ने देर ना करते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार बच्ची की मां मूलरूप से यूपी के जिला शाहजहांपुर की रहने वाली है. पिछले करीब 15 साल से वह परिवार समेत पानीपत में रहती है. यह भी पढ़े: Haryana Shocker: युवक की घिनौनी हरकत, पहले भाई बन जान-पहचान बढ़ाई, फिर मौका पाकर अस्मत लूटी

मृतक बच्ची की मां की शिकायत के अनुसार उसकी मंझली बेटी छह साल की थी. सोमवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची पड़ोस में ही रहने वाली मौसी के घर गई थी. वहां से वह खेलकर वापस घर लौट रही थी. घर के करीब पहुंची तो वहां उसका 3 साल का भाई भी खेल रहा था. इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया, जो बच्ची का हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया.

बच्चे की बहन को साथ लेकर जाने पर वह रोते हुए अपनी मां के पास पहुंचा. उसने बताया कि बहन को एक अंकल अपने साथ लेकर गए. बेटे के इस सूचना के बाद महिला ने बच्ची को काफी ढूंढा. लेकिन कही पर भी पता नहीं चलने पर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची का शव नाले के पास से बरामद किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).