VIDEO: हल्द्वानी में अवैध मजार-मदरसा तोड़ने पर भारी बवाल, पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, फूंक दी गाड़ियां, देखें वीडियो
पत्थरबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मोटरसाइकिल, गाड़ियां और बस फूंक दी हैं. तनाव के बीच इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
उत्तराखंड: हल्द्वानी में अतिक्रमण की जमीन पर बने मजार और मदरसा तोड़ने गई पुलिस टीम पर अराजक तत्वों ने जमकर पत्थर बरसाए. पत्थरबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मोटरसाइकिल, गाड़ियां और बस फूंक दी हैं. फिलहाल तनाव के बीच इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को आज गुरुवार (8 फरवरी) को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया. इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही.
हल्द्वानी के वनभूलपूरा इलाके(रेलवे की जमीन पर अवैध कब्ज़ा) में अवैध मजार पर चला बुलडोजर
एक्शन के दौरान भारी पत्थरबाजी देखिये#Uttarakhand pic.twitter.com/ahN9bfcMyH
— Pyara Uttarakhand (प्यारा उत्तराखण्ड) (@PyaraUKofficial) February 8, 2024
इस कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया. जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों को लेकर बलपूर्वक कार्रवाई की और आंसू गैस भी छोड़ी.
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मदरसा तोड़ने गई प्रशासन और पुलिस की टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल, थाने के बाहर खड़े वाहन आग के हवाले, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह से जान बचाई। बवाल जारी।
बनभूलपुरा पहले भी रहा है सुर्ख़ियों में। pic.twitter.com/q0SMFScyMt
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) February 8, 2024
नगर आयुक्त ने बताया कि मदरसे और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है. जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था. अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है, कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

